हिमाचल प्रदेश : विवाहिता के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला हेडकांस्टेबल, मुकदमा दर्ज कर किया निलंबित

By: Ankur Tue, 03 Nov 2020 7:11:19

हिमाचल प्रदेश : विवाहिता के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला हेडकांस्टेबल, मुकदमा दर्ज कर किया निलंबित

हिमाचल के मंडी जिले के उपमंडल करसोग के एक गांव में गोशाला में एक विवाहिता के साथ तैनात हेडकांस्टेबल आपत्तिजनक हालत में मिला। लोगों से बचने के लिए दोनों अलग-अलग दिशाओं में भागे, लेकिन अंधेरे में गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को करसोग अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को आईजीएमसी रेफर कर दिया गया है। महिला के पति की शिकयत पर पुलिस ने हेडकांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। विभाग ने जांच शुरू कर हेडकांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है।

पुलिस के अनुसार सोमवार रात करीब 2 बजे महिला की सास बाहर निकली। उसने गोशाला में रोशनी देखी। जब वह गोशाला के पास पहुंची तो उसे बातचीत सुनाई दी। इसके बाद सास ने अपने बेटे को उठाया। साथ ही गांव के कुछ लोगों को मौके पर बुलाया। भनक लगते ही पुलिस कर्मचारी और महिला लोगों के डर से अलग-अलग दिशा में भागे। रात के अंधेरे में दोनों गिरकर घायल हो गए। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पति की शिकायत पर हेडकांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी पुलिस कर्मी पर विभागीय जांच शुरू कर दी है। साथ ही सस्पेंड भी कर दिया है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

ये भी पढ़े :

# दिल्ली : बड़े गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दिन को करते थे काम, रात में देते चोरी को अंजाम

# आगरा : 5 मुस्लिम धर्मस्थलों पर पोता गया भगवा रंग, CCTV फुटेज चेक कर रही पुलिस

# हापुड़ : कूरियर ब्‍वॉय बना 'साइको', जींस-कुर्ता पहने लड़कियों पर करने लगा ब्‍लेड से हमला, जाने क्या थी वजह?

# नगर निगम चुनाव: जयपुर में कांग्रेस की शानदार लीड, हैरिटेज में 27 प्रत्याशी जीते, भाजपा के 24, देखे लिस्ट

# तुर्की भूकंप: 65 घंटे बाद जिंदा निकली 3 साल की बच्ची, अब तक 100 से ज्यादा मौतें, एक हजार लोग घायल

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com